{"_id":"67573c086d66848457022304","slug":"children-showed-talent-in-essay-and-singing-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1009-125469-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: निबंध और गायन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: निबंध और गायन में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डोंगराखुर्द (ललितपुर)। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत संकुल केंद्र पारौल के उच्च प्राथमिक विद्यालय गुरयाना में एकता थीम पर आधारित साप्ताहिक भाषा उत्सव मनाया गया। बच्चों ने अंताक्षरी, निबंध लेखन, गायन, कला एवं सुलेख प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
सहायक अध्यापक विशाल जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति के उत्थान में अनेक महापुरुषों ने अपना जीवन समर्पित किया है। भाषा विकास के लिए उत्कृष्ट कवि, साहित्यकार एवं लेखकों ने देश की सभ्यता जीवंत रखने के साथ सम्मान और गौरव बढ़ाने की प्रेरणा दी। इस दौरान बच्चों को राष्ट्र प्रेम एवं देश सेवा के लिए तन, मन, धन से समर्पित रहने की शपथ दिलाई।
अहिंसा सेवा संगठन की ओर से शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले बच्चों को खेल सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर सहायक अध्यापक संध्या, नरेंद्र पटेल, हाकिम सिंह, अनीता तिवारी, विनीता पाठक आदि मौजूद रहे।