{"_id":"66f48f0b1fab746a46044a84","slug":"children-saying-to-mothercant-find-father-find-him-and-bring-him-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-121459-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मां से बोल रहे बच्चे...नहीं मिल रहे पापा, ढूंढकर लाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मां से बोल रहे बच्चे...नहीं मिल रहे पापा, ढूंढकर लाओ
विज्ञापन
फालोअप
23 सितंबर की रात को भतीजे ने चाचा के सिर पर हथौड़े से हमला कर की थी निर्मम हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली महरौनी के ग्राम कुम्हैड़ी में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। भतीजे द्वारा अपने चाचा की हथौड़े से हत्या कर रिश्ते को कलंकित करने की घटना से गांव वाले भी सदमे में हैं। पिता की मौत से अनजान उसके मासूम चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो दिन से पिता के दिखाई न देने पर वह अपनी मां से बोल रहे हैं कि पापा नहीं मिल रहे। उन्हें ढूंढकर लाओ। मां बच्चों को समझाती है और फिर रोने लगती है।
23 सितंबर की रात को कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम कुम्हेड़ी निवासी राजकपूर (35) रात करीब 10 बजे अपने घर में पत्नी व बच्चों के साथ था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला उसका भतीजा दीपू वाल्मीकि आया और राजकपूर के सिर पर दो से तीन बार हथौड़े से हमला कर दिया था। राजकपूर को महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल में राजकपूर को मृत घोषित कर दिया था। मंगलवार रात को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा और अंतिम संस्कार किया गया था।
राजकपूर के 8 वर्षीय पुत्र आरुष, 6 वर्षीय मंकू और 4 वर्षीय पुत्री पलक को अपने पापा की याद आई तो मां मधु से पूछा। मां ने उन्हें जल्द ही घर आने का दिलासा देकर सुला दिया। बुधवार सुबह आरुष, मंकू और पलक सोकर उठे और अपने पापा के बारे में पूछने लगे। तीनों बच्चे घर में आए रिश्तेदारों व पड़ोस के लोगों के पास जाकर रोते हुए पूछते हैं कि उसके पापा नहीं मिल रहे। इस सवाल का किसी के पास कोई जवाब नहीं होता। तीनों बच्चों को जब बाहर बैठे लोगों से कोई जवाब नहीं मिलता तो वह घर और मोहल्ले में अपने पापा को ढूंढते हैं।
विज्ञापन
फिर कोने में बैठी अपनी मां के पास पहुंचते हैं और पापा के बारे में सवाल करते हैं। मां अपने तीनों बच्चों के सवाल सुनकर उन्हें अपने सीने से लगाते हुए कहती है कि उसके पापा अब कभी नहीं आएंगे। बुधवार को राजकपूर के घर में चूल्हा नहीं जला।
-- -- -- -- -
आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस : अपने चाचा की हथौड़े से हत्या करने वाले दीपू को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार को भी महरौनी पुलिस की टीमें जुटी रहीं। संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस अधिकारी जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रहे हैं।