फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Children presented cultural programs in the annual festival

Lalitpur News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Tue, 06 Feb 2024 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Children presented cultural programs in the annual festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव आयोजित किए गए। बच्चाें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यापक-अभिभावकों की बैठक में बच्चों के शैक्षिक स्तर सहित अन्य बिंदुओं पर बातचीत कर सुझाव लिए गए। पुरातन छात्रों का भी सम्मान किया गया।

सोमवार को प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में वार्षिकोत्सव एवं अध्यापक-अभिभावक बैठक हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, शिक्षाप्रद नाटक, स्वच्छता पर आधारित नाटकों का मंचन किया। सामान्य ज्ञान, कला, सुलेख व खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद अध्यापक-अभिभावकों की बैठक में बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने को कहा गया। बच्चों के गृहकार्य भी देखने की बात कही। नवीन सत्र एक अप्रैल से प्रारंभ होगा, जिसमें अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने को कहा। डीबीटी से दी जाने वाली धनराशि से बच्चों के ड्रेस, स्वेटर, जूता-मोजा, कापी, बस्ता आदि सामग्री खरीदने की अपील की गई। निपुण भारत मिशन पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed