{"_id":"65ff1f32f35eaf070007d69a","slug":"children-played-holi-in-schools-applied-colors-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-112306-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्कूलों में बच्चों ने खेली होली, लगाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्कूलों में बच्चों ने खेली होली, लगाया रंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शनिवार को स्कूलों में छुट्टी होते ही छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को खूब रंग-गुलाल लगाया। शिक्षक भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी बच्चों के साथ होली खेली और एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।
इन दिनों परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा चल रही हैं। बच्चे परीक्षा देने में जुटे हैं, लेकिन होली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूलों में रविवार से अवकाश हो रहा है। इसे देखते हुए शनिवार को परीक्षा देने पहुंचे बच्चे साथ में गुलाल भी लेकर आए। पहले बच्चों ने दोनों पालियों में परीक्षा दी। दोपहर करीब तीन बजे छुट्टी हुई तो सभी बच्चे स्कूल परिसर में एकत्रित हो गए। उनके साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अन्य स्टाफ भी था। बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। शिक्षकों को गुलाल और टीका लगाकर उन्हें बधाई दी और उनका आशीर्वाद लिया।
होली खेल रहे बच्चों में स्कूल की शिक्षिकाएं भी शामिल हो गईं। वे भी बच्चों को गुलाल लगाने लगीं। शिक्षकों ने सभी बच्चों को होली खेलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। जैसे होली खेलते समय रासायनिक रंगों का प्रयोग न करने, किसी की आंखों में रंग-गुलाल न डालने की बात बताई। वहीं एवीएम विद्यालय में भी बच्चों और शिक्षकों ने गुलाल लगाकर होली खेली।