फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   child death rate, pcv vaccine

बच्चों की मृत्युदर कम करेगी पीसीवी वैक्सीन

Fri, 14 Aug 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
child death rate, pcv vaccine
महिला चिकित्सालय के प्रसवोत्त्र केंद्र पर पीसीवी की वैक्सीन का शुभारंभ करते सीएमओ डा. प्रताप सि? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान व पीसीवी वैक्सीन का शुभारंभ जिला महिला चिकित्सालय के प्रसवोत्तर केन्द्र पर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीसीवी वैक्सीन का टीकाकरण बच्चों को न्यूमोकोकल निमोनिया से बचाने व बिटामिन-ए बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए और आंखों की रोशनी तेज करने के लिए किया जाता है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन खान ने कहा कि नियमित टीकाकरण राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसमें बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए निशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि न्यूमोकोकल बेक्टिरिया से होने वाले निमोनिया और अन्य बीमारियां जैसे दिमागी बुखार से बचाव के लिए पीसीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित व असरदार है। इसका विस्तार कोविड-19 के कठिन दौर में किया जा रहा है। जो प्रत्येक बच्चों को सुरक्षित रखने में सहायक होगा। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का प्रमुख कारण निमोनिया है। पीसीवी वैक्सीन इस बीमारी से होने वाली मृत्युदर को कम करेगी। उन्होंने बताया कि 9 माह से 5 साल तक के 154123 बच्चों को नियमित टीकाकरण सत्रों पर विटामिन-ए पिलाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस पुष्पा वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेश भारती, सुमित बघेल, अर्पिता गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed