फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   cheakdem

झांसी के अधिकारी सिखाएंगे चेकडैम बनाने के गुर

Fri, 26 May 2017 01:55 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Fri, 26 May 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
cheakdem
प्रशासन - फोटो : demo pic
गत माह कमिश्नर के निरीक्षण में चेकडैम में भारी अनियमितताएं पाई गई थी, जिसके बाद कमिश्नर के आदेश पर ललितपुुर में ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन को बनाए जा रहे चेकडेम, तालाब, खेत तालाब बनाने के लिए लघु सिंचाई विभाग के अभियंताओं को झांसी के अभियंताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। ललितपुर में कुल 61 चेकडैम बनाए जा रहे हैं, जिनमें 46 पूर्ण कर लिए गए हैं, जबकि बाकी का कार्य अधूरा है।
विज्ञापन



पिछले माह की 28 अप्रैल को मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने ललितपुर में ग्राम रौंड़ा के पास बनाए जा रहे चेकडैम का निरीक्षण किया था। चेकडैम के निर्माण में कमिश्नर ने भारी अनियमितताएं पाई थीं। उन्होंने खुद चेकडैम के नाले में उतरकर गुणवत्ता परखी थी, साथ ही लघु सिंचाई विभाग के अभियंताओं से नापजोख भी कराई थी, जिसमें चेकडैम की चौड़ाई अभियंताओं द्वारा 15 फीट बताई गई थी, लेकिन कमिश्वर के सामने नापजोख में उक्त नाप से सात फीट से अधिक यानि 22.20 फीट निकली थी। यहां तक लघु सिंचाई विभाग के अभियंता चेकडैम निर्माण संबंधी कमिश्नर के किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे सके थे। उक्त निरीक्षण में कमिश्नर ने पाया था कि लघु सिंचाई विभाग के अभियंताओं को चेकडैम निर्माण का सही प्रशिक्षण नहीं लिया गया है। इसके चलते कमिश्नर ने जनपद में बनाए जाने वाले सभी चेकडैम, तालाब, खेत तालाब आदि के सही निर्माण के लिए लघु सिंचाई विभाग के अभियंताओं को चेकडैम निर्माण के लिए प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया। कमिश्नर के आदेश पर 27 अप्रैल को कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चेकडैम व तालाबों के निर्माण के लिए झांसी के अधिकारियों द्वारा लघु सिंचाई विभाग के अभियंताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बता दें कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन कर भूगर्भ जल रिचार्ज करने के साथ ही उसके उचित उपयोग के लिए विभिन्न कच्चे पक्के स्ट्रक्चर यथा चेकडैम निर्माण तालाबों के सुदृढ़ीकरण, खेत तालाब, मार्जिनल बंध, कंटूर बंध तथा बंधी का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन



उक्त कार्यों में से चेकडैम निर्माण का कार्य आने वाले समय में व्यापक स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। चेकडैम निर्माण और तालाबों के सुुदृढ़ीकरण के संबंध में सावधानी पूर्वक उचित साइट का चयन करने, प्राक्कलन तैयार करने, चेकडैम के पक्के कार्य के विभिन्न भाग का निर्माण करने के साथ-साथ नाला विकास कार्य, मापन आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा उक्त प्रशिक्षण के दौरान होगी। ललितपुर में ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 61 चेकडैम का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें से अब तक 46 चेकडैम का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी चेकडैम का कार्य बजट के अभाव में पूरा नहीं हो सका है। वहीं, ललितपुर में 370 खेत तालाब का निर्माण भी हो रहा है। जबकि 184 खेत तालाब खुदना शुरू भी हो गए हैं। खेत तालाब के उक्त निर्माण का कार्य भूमि संरक्षण अधिकारियों की देखरेख में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर के आदेश पर झांसी के अधिकारियों द्वारा लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं को चेकडैम, तालाबों के निर्माण संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 27 मई की तिथि निर्धारित की गई है।
प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed