{"_id":"60e4b22b8ebc3ebb4e4ec3eb","slug":"chc-virdha-negligence-lalitpur-news-jhs198909784","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी बिरधा: सात के सापेक्ष हैं प्रभारी समेत तीन चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी बिरधा: सात के सापेक्ष हैं प्रभारी समेत तीन चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरधा (ललितपुर)। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां भले ही की जा रहीं हो, लेकिन जब चिकित्सकों का अभाव बना हुआ है तो इस जंग हो कैसे जीत पाएंगे। ऐसा ही हाल ब्लॉक बिरधा कस्बा स्थित प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। अस्पताल में सात चिकित्सकों के सापेक्ष प्रभारी समेत तीन चिकित्सक हैं, इनमें विशेषज्ञ न होने से मरीजों को जिला अस्पताल रेफर होना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण से लड़ने के लिए कोविड एल-1 अस्पताल बनाए जा रहे हैं। वैक्सीनेशन भी अधिक से अधिक लोगों को किया जा रहा है। दवाइयों व अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी भी की जा रही है। तीसरी लहर में अधिकांश बच्चों के संक्रमित होने का खतरा बताया जा रहा है। ऐसे में अस्पतालों में परामर्शदाता व बाल रोग विशेषज्ञों की अधिक आवश्यकता है, लेकिन जनपद के अधिकांश सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों का टोटा बना है। ऐसे में विभाग द्वारा की जा रही तैयारियां अधूरी नजर आ रहीं है।
ब्लाक बिरधा मुख्यालय स्थित प्रस्तावित सीएचसी में सात चिकित्सकों के सापेक्ष तीन चिकित्सक कार्यरत हैं, इनमें एक चिकित्सक प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इससे आने वाले रोगियों को विशेषज्ञों से इलाज नहीं मिल पाता है। सामान्य मर्ज के उपचार की ही सुविधा प्राप्त हो रही है। अधिकांश गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज जिला अस्पताल व अन्य शहरों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा में बिजली की हालत खस्ताहाल है। यहां पर बिजली के तार जर्जर हालत में हैं। वहीं आठ-आठ घंटे तक बिजली गुल रहती है। कई बार तो डबल फेस आने से बिजली के उपकरण फुंक चुके हैं। बीते माहों पूर्व ही पांच पंखा व दो फ्रिज खराब हो गए थे। जनरेटर से वैक्सीन के फ्रीजरों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे जनरेटर से अस्पताल के वार्डों में बिजली नहीं दी जा रही है।
----
कम समय चलता जनरेटर
विभाग को जनरेटर चलाने के लिए प्रतिमाह 13125 रुपये दिया जाता है। इससे सीमित समय तक ही जनरेटर को चलाया जा सकता है। ऐसे में बिजली जाने पर प्रसूताओं को गर्मी के भीषण प्रकोप झेलना पड़ता है।
----
अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के संबंध में सूचना भेज दी गई है। बिजली की समस्या के निस्तारण के लिए अस्पताल के लिए अलग से लाइन डलवाई जाए। जिससे आए दिन होने वाले फाल्ट से निजात मिल सके।
- डॉ. अजय खरे, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी
प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा