फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   chaurasiya samuhik vivah function

सामूहिक विवाह कार्यक्रमों से बचती है फिजूलखर्ची

Thu, 18 Feb 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
chaurasiya samuhik vivah function
चौरसिया सम्मेलन में सांस्कृति कायक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : LALITPUR
पाली/ललितपुर। बुधवार को कस्बा में 34वें चौरसिया आदर्श विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सात जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ रहने की कसम ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपनारायण सिंह यादव व अखिल भारतीय चौरसिया महासभा मध्य प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया, भाजपा नेता चंद्रशेखर पंथ और नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम अध्यक्ष श्यामलाल चौरसिया ने की।
मुख्य अतिथि ने चौरसिया समाज के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शादी विवाह एक यज्ञ है। गौरव चौरसिया ने कहा कि हमें फिजूल खर्चों से बचने के लिए विवाह सम्मेलन का आयोजन करना चाहिए। मध्य प्रदेश पान किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बसंत चौरसिया ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट होना चाहिए। सम्मेलन में महिलाओं ने नगर में मंगल कलश यात्रा निकाली। महिलाएं वैवाहिक गीतों के बीच आकर्षक आवाज में सजे दूल्हा-दुल्हन वरमाला मंडप पर आए। जहां पर सभी ने स्वागत किया। सात युगलों ने एक दूसरे को वरमाला पहना कर अपना जीवन साथी चुना। आचार्य भगवत नारायण दीक्षित ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच वैवाहिक रस्में संपन्न कराईं। पवित्र बंधन में बांधा भावभीनी विदाई कर दुल्हनों के खुशी-खुशी पिया के घर भेजा गया। इस दौरान चौरसिया समाज के पदाधिकारियों और अतिथियों ने नवयुगलों को शुभाशीष देकर चौरसिया समाज के इस आयोजन की बड़ी प्रशंसा की। इस मौके पर आशीष चौरसिया, पुनीत चौरसिया, संजीव चौरसिया, संजय चौरसिया, गोलू, संजीव, राजकुमार, रामकुमार, अरविंद कुमार, मुरली,पवन कुमार, सीताराम चौरसिया, बृजेश चौरसिया, प्रभु दयाल, रामकिशोर चौरसिया, धनीराम चौरसिया, जगदीश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का लिया आनंद
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मां सरस्वती वंदना के साथ शुरू किया। शशि संरगम राजेंद्र सिंह निरंजन अपनी सुरीली आवाजों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। श्याम नगीना बन जाते तो नथनी में जड़ाते, बंसी वन में बजी हम जानें आंगन में आदि भजनों पर श्रोता जमकर झूमे आदि गीतों के साथ खूब आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार राही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed