{"_id":"64a8609bacacd0fe5500f307","slug":"chaturmas-is-a-very-useful-time-for-dharmdhyan-for-devotees-munishree-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-497-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"चातुर्मास श्रावकों के लिए धर्मध्यान का अत्यंत उपयोगी समय : मुनिश्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चातुर्मास श्रावकों के लिए धर्मध्यान का अत्यंत उपयोगी समय : मुनिश्री
विज्ञापन
ललितपुर। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन वाहुवलि नगर में शुक्रवार को मुनि बिदांबर सागर महाराज एवं प्रवर सागर महाराज का चातुर्मास कलश स्थापना गुरु भक्ति पूर्वक हुई। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री ने चातुर्मास श्रावकों के लिए धर्मध्यान का अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस समय में साधू एक स्थान पर रहकर धर्मध्यान करते है। धर्म की महिमा बताते हुए कहा यही वह साधन है जिसमें प्रभु की आराधना करके श्रावक अपने जीवन का कल्याण कर सकता है।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विद्या सागर महाराज एवं गणाचार्य विराग सागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मुनि द्वय का पादप्रक्षालन नगरपालिका अध्यक्ष सरला जैन, मुन्नालाल जैन परिवार ने किया जबकि ध्वजारोहण संजय रसिया अध्यक्ष आदिनाथ सेवा संघ एवं शास्त्र अक्षय कुमार टीकमगढ ने किया।
आचार्य श्री की संगीतमय पूजन हुआ जिसमें स्थापना दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल के साथ पदाधिकारियों ने की। जबकि जलचंदन अर्घ समर्पित करने में त्यागी व्रती एवं पाठशाला परिवार, बालिका मंडल, जैन मिलन वाहुवलिनगर, आदिनाथ सेवा संघ बाहुबलि सेवा संघ, युवा वर्ग विद्यागुरु महिला मंडल वाहुवलिनगर ने किया।
विज्ञापन
पं. जय कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं संगीतकार प्रदीप जैन बाहुबलि नगर के संयोजन में चातुर्मास कलश स्थापना हुई जिसमें प्रथम कलश गुलाबचंद,अमित जैन, अशोक जैन, अर्पित जैन परिवार,संजीव जैन परिवार,गुलाबचंद, अजित जैन परिवार, निर्मल कुमार खिरिया, सनत कुमार, प्रकाश चंद, अभिनव आमर्ष सौरया , संदीप जैन परिवार ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से महामंत्री डॉ.अक्षय टडैया,धार्मिक संयोजक मनोज जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, डॉ. संजीव कडंकी, अरविंद सिंघई, ऋषभ जैन,संजीव सौरया, जितेंद्र जैन,सौरभ जैन, जीवन जैन,पंकज, संतोष मोदी, शिखरचंद, का. मनोज जैन,चंचल पहलवान, विकास, ऋषभ जैन, आनंद चंदावली, सत्यम रिछारिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।