फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   central gst e way team

सेंट्रल जीएसटी टीम ने की पचास लाख से अधिक के ई-वे-बिल की जांच

Thu, 18 Mar 2021 02:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
central gst e way team
नझाई बाजार में चार पहिया वाहन के पास खड़े जीएसटी विभाग झांसी के अधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जनपद के राजश्री गुटखा और वारदाना व्यवसाय से जुड़े दो व्यापारियों का 50 लाख रुपये से अधिक का ई-वे बिल कटने पर सेंट्रल जीएसटी विभाग द्वारा जांच कर संबंधित मंडल के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई, इसे लेकर बुधवार को सेंट्रल जीएसटी-एक्साइज विभाग की टीम ने शहर के नझाई बाजार स्थित व्यापारियों की दुकानों पर छापा मारा और जांच की, इससे पूरे नझाई बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

जीएसटी-एक्साइज विभाग झांसी के उपायुक्त एमके त्रिपाठी के निर्देश पर ललितपुर के नझाई बाजार स्थित व्यापारी लोकेश कुमार साहू (वारदाना व्यापारी) और अंशुल जैन (राजश्री गुटखा) द्वारा 50 लाख रुपये से अधिक के ई-वे बिल काटे गए थे, इसी के जांच के लिए सेंट्रल जीएसटी-एक्साइज विभाग की टीम ने बुधवार की दोपहर में आकर कार्रवाई की। इस दौरान व्यापारी अंशुल जैन तो अपनी दुकान पर मिल गए, लेकिन उनका एकाउंटेंट वहां नहीं मिल सका, जिसकी वजह से वह अधिकारियों को व्यापारी द्वारा पूरे प्रपत्र नहीं दिखा सके। इस पर अधिकारियों द्वारा व्यवसायी को तीन दिन में झांसी के जीएसटी ऑफिस में पहुंचकर सभी प्रपत्र दिखाने के निर्देश दिए गए जबकि दूसरा व्यापारी लोकेश साहू अधिकारियों को नहीं मिला। उधर, व्यापारियों के यहां छापामार की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर दोनों व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी व्यापारियों के यहां पहुंच गए। शाम करीब साढ़े चार बजे टीम लौट गई। फिलहाल जीएसटी और एक्साइज विभाग की टीम की जांच का प्रकरण पूरे दिन व्यापारियों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed