फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Celebrate the festival of peace and harmony

शांति और सौहार्द से मनाएं त्योहार

Mon, 12 Oct 2015 01:30 AM IST
ललितपुर
ललितपुर Updated Mon, 12 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival of peace and harmony

महरौनी (ललितपुर)। नवरात्र, दशहरा और मोहर्रम पर्व को ध्यान में रखते हुए कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर लोगों से सभी त्योहार शांति और सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की गई।

विज्ञापन


तहसीलदार महरौनी सुशील कुमार दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सुरक्षा, साफ- सफाई, विद्युत व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया। इसके अलावा नवरात्र में मां दुर्गा के झांकी स्थलों पर डीजे, लाउड स्पीकर धीमी आवाज में बजाने को कहा गया। लोगों ने बताया कि कायस्थपुरा लोहागढ़ स्थित बड़ी देवी मंदिर के समीप अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे दर्शन को आने-जाने वाली महिलाओं को परेशानी होती है। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने जितेंद्र सिंह ने आश्वस्त किया कि पुलिस उन पर नजर रखेगी। इसके अलावा दशहरा पर्व पर कि शांतिपूर्वक जुलूस निकालने को कहा गया। मोहर्रम के ताजियों की लंबाई व इनके निकलने के पारंपरिक रूट के बारे में जानकारी दी गयी। ताजियों का जुलूस शांतिपूर्वक निकालने को कहा गया। 

विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा, राजस्व निरीक्षक मनोज पांडेय, विद्युत एसडीओ महेश विश्वकर्मा, पेश इमाम अहमद खां, जैन समाज के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, श्री रामयश कीर्तन मंडली के संजय पांडे , महेंद्र सिंह, कुलदीप खरे, सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गिन्नी राजा, हुसैन मंसूरी, शरीफ खान, अस्सू पंडा, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रशांत चौधरी, जुम्मन खां, अकबर खां, खुर्शीद अली, साजिद अली आदि उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed