{"_id":"62cc82b7a62ff86a5a784a56","slug":"cdo-stopped-one-day-s-salary-of-five-employees-called-for-answers-lalitpur-news-jhs224620092","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने पांच कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने पांच कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका, स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन
ललितपुर। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की स्थिति जानने के लिए सोमवार को सीडीओ अनिल कुमार पांडेय ने विकास भवन में एक कार्यालय की कर्मचारी उपस्थिति पंजिका को चेक किया। जिसमें अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका और जवाब तलब किया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने दोपहर करीब 1.50 बजे विकास भवन में स्थित लघु सिंचाई खंड, सहायक अभियंता-रिंग लघु सिंचाई उपखंड, सहायक अभियंता लघु सिंचाई उपखंड में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका मंगाई। कार्यालय अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई खंड की उपस्थिति पंजिका को चेक किया तो पाया कि यहां तैनात लेखाकार आकस्मिक अवकाश और अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। कार्यालय सहायक अभियंता लघु सिंचाई उपखंड की उपस्थिति पंजिका में कनिष्ठ सहायक को डाक लेकर झांसी जाना बताया गया। अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इस कार्यालय के फील्ड कर्मचारियों में मूलचरन ड्रिलर, नरेंद्र कुमार सहायक ड्रिलर व सुरेश श्रीवास्तव वाहन चालक अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय सहायक अभियंता लघु सिंचाई उपखंड में विजय कुमार बिंद वरिष्ठ सहायक व मनीष कुमार द्विवेदी बोरिंग टेक्निशियन अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया और अनुपस्थित कर्मचारियों का सोमवार का वेतन रोकने और जल्द से जल्द स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। सीडीओ के कर्मचारी उपस्थिति पंजिका को अचानक चेक करने से विकास भवन मेें हड़कंप मचा रहा।
लंच के बाद कर्मचारी कार्यालयों से हो जाते हैं गायब
अधिकतर देखा जाता है कि किसी भी सरकारी कार्यालय में जब कोई व्यक्ति दोपहर दो बजे के बाद जाता है तो कार्यालयों की कुर्सियां खाली रहती हैं और कर्मचारी गायब रहते हैं। कर्मचारियों के संबध में पूछा जाता है तो जवाब मिलता है कि लंच करने गए हैं। यह स्थिति किसी एक कार्यालय में नहीं मुख्यालय पर स्थित अधिकतर सरकारी कार्यालयों में है।