{"_id":"68dd8e0c1bec87124505d343","slug":"cdo-inspected-fertilizer-shops-to-know-the-truth-about-overrating-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-143707-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ओवररेटिंग की हकीकत जानने को सीडीओ ने खाद की दुकानों पर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ओवररेटिंग की हकीकत जानने को सीडीओ ने खाद की दुकानों पर की जांच
विज्ञापन
स्टॉक व वितरण रजिस्टर से किया मिलान, ग्राहकों को फोन लगाकर लिया फीड बैक
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में लगातार ओवररेटिंग की शिकायतों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। बुधवार को सीडीओ ने महरौनी व मड़ावरा क्षेत्र में स्वयं जाकर खाद की दुकानों की स्थिति परखी और खाद खरीद चुके किसानों को फोन लगाकर ओवररेटिंग की जानकारी ली, जिस पर उन्हें कुछ विसंगतियां भी मिली हैं। सीडीओ अब पूरी तह तक जाकर ओवर रेटिंग रोकने के प्रयास में जुट गए हैं।
जनपद में खाद की ओवररेटिंग को लेकर कई वीडियो वायरल हुए हैं। साथ ही कृषि विभाग ने भी कार्रवाई की है और दुकानें भी निलंबित की हैं, लेकिन स्पष्टीकरण के बाद दुकानें फिर से बहाल हो जाती हैं। ओवर रेटिंग को लेकर कृषि मंत्री द्वारा भी जिला प्रशासन से जवाब मांगा गया है। जिसके चलते अब जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान बुधवार को महरौनी और मड़ावरा क्षेत्र में अपर कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार के साथ पहुंचे और दोनों तहसीलों में दो-दो खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मड़ावरा में अमरनाथ ट्रेडर्स व सौर्या ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। जबकि महरौनी में उन्होंने बांके बिहारी इंटरप्राइजेज और एसएम ट्रेडर्स का निरीक्षण कर हकीकत जानी। उन्होंने इन दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर का मिलान किया। इसके बाद वितरण रजिस्टर में किसानों के नाम और मोबाइल नंबर देखकर उन्होंने स्वयं उन किसानों को फोन लगाया, जो खाद खरीदकर जा सके हैं और रेट की जानकारी ली, जिस पर इसमें उन्हें कुछ विसंगतियां भी मिली हैं। जिस पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।