फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Cattle found on the roads will be fined one thousand on cattle herders: DM

सड़कों पर मिले गोवंश तो पशुपालकों पर लगेगा एक हजार का जुर्माना : डीएम

Thu, 15 Jun 2023 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cattle found on the roads will be fined one thousand on cattle herders: DM
सड़कों पर अन्ना जानवरों को पकड़ने के लिए चलाएं अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने कहा कि गोवंश संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर कोई भी गोवंश नहीं दिखना चाहिए। इसके लिए पशुपालकों पर एक हजार के चालान की कार्रवाई करें। वह बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में गोवंश संरक्षण एवं प्रबंधन के संबंध में बैठक में बोल रहे थे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अन्ना जानवरों को पकड़ने के लिए निगम कर्मी अभियान चलाएं। इसके बाद भी यदि सड़कों पर गोवंश दिखा तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। नोडल अधिकारी प्रतिदिन कम से कम एक गोशाला निरीक्षण अवश्य करें।
विज्ञापन

प्रत्येक शनिवार को निरीक्षण की आख्या उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में पर्याप्त भूसा एवं पानी उपलब्ध रहे, साथ ही टीनशेड पर घास डालकर सुबह शाम पानी डालें, जिससे शेड ठंडा रहे। सभी खंड विकास अधिकारी भूसे की गुणवत्ता एवं मात्रा की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, पीडी डीआरडीए एके सिंह, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार सविता, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed