{"_id":"5e80c6d48ebc3e6fed131a63","slug":"caste-callculating-in-municiple-corporation-lalitpur-news-jhs163503658","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका बोर्ड में जातिगत संतुलन बैठाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका बोर्ड में जातिगत संतुलन बैठाने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। लंबे समय के इंतजार के बाद नगर पालिका परिषद के बोर्ड में पांच सभासदों को मनोनीत कर जातिगत संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है। इस मनोनयन में लोधी और अहिरवार समाज के साथ-साथ कायस्थ वर्ग से सभासद बनाकर वोटरों को संतुष्ट किया गया है।
सत्तारूढ़ दल अपने कार्यकर्ताओं का मनोनयन कर उन्हें कार्य का अवसर प्रदान करता है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद में पांच सभासदों को मनोनीत किया गया है। इनमें देवेंद्र श्रीवास्तव परमहंस मंदिर के पास, भरत पुरोहित तालाबपुरा डोंडाघाट, गोकुल प्रसाद लोधी ग्राम कल्यानपुरा, घनश्याम साहू नेहरू नगर और रजनी अहिरवार अंबेडकर पार्क के पीछे झांसीपुरा सम्मिलित है। इसमें अध्यक्ष पति को जगह देकर मनोनयन चर्चा का विषय बन गया है। कुछ कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर की है।
वर्तमान बोर्ड में अहिरवार, लोधी व कायस्थ वर्ग से कोई सभासद निर्वाचित नहीं हुआ था। चुनाव के दौरान कई साहू उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था, लेकिन उनके वर्ग से अध्यक्ष का उम्मीदवार होने से वार्डो में साहू कार्ड नहीं चल सका था और उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। यह कयास लगाए जा रहे थे कि इन्हीं उम्मीदवारों में से किसी को मनोनीत किया जा सकता है, लेकिन पार्टी ने अध्यक्ष पति को तरजीह दी। वहीं, कायस्थ वर्ग के मनोनीत हुए देवेंद्र श्रीवास्तव वर्तमान में मीडिया प्रभारी के तौर पर भाजपा संगठन का काम देख रहे हैं। रजनी अहिरवार दलित वर्ग में उभरकर सामने आई हैं। ग्राम कल्यानपुरा निवासी गोकुल प्रसाद को सभासद बनाया गया है। इस तरह लोध बिरादरी में पार्टी का संदेश देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
अफसरशाही को दिखाया आइना
तत्कालीन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू के पति घनश्याम साहू को नगर पालिका में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इससे उनकी काफी किरकिरी हुई थी। यह मामला पार्टी के अंदर कई स्तर पर उठाया गया। इस पर उन्हें सभासद मनोनीत कर दिया गया है, ताकि वह नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शामिल हो सकें।
पार्टी ने कर्मठ कार्यकर्ताओं को सभासद बनाया है। तीन पैनल के बाद नाम फाइनल हुए हैं। सभासद के तौर पर जनहित के कार्यो को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
- घनश्याम साहू, मनोनीत सभासद, नपा