फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   car crashed to tree, nine injured

टायर फटने से अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, नौ घायल

Thu, 18 Feb 2021 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
car crashed to tree, nine injured
पेड़ से टकराई क्षतिग्रस्त बोलेरो गाड़ी - फोटो : LALITPUR
महरौनी/ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत मड़ावरा रोड पर सैदपुर फार्म के पास टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए, जिसमें तीन महिलाएं एवं चार बच्चे हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम बम्हौरी निवासी भोपाल सिंह (47) पुत्र राजाराम, हल्के (26) पुत्र भगवान सिंह, रामरती (45) पत्नी भोपाल सिंह, कुसुम (20) पत्नी पत्नी महेंद्र सिंह, जयकुंवर (20) पत्नी प्रहलाद सिंह, सुरभि (12) पुत्री कौशल, महक (8) पुत्री कौशल, निकिता (18) पुत्री शंकर, दीक्षा (18) पुत्री देवी मंगलवार को रिश्तेदारी के कार्यक्रम में ललितपुर के पास सिवनीखुर्द गांव गए थे और बुधवार की सुबह जब वह सभी लोग कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे, करीब 10 बजे महरौनी से निकलने के बाद सैदपुर फार्म के पास उनके कार के आगे का टायर तेज आवाज के साथ फट गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पीपल के पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से सभी घायलों को महरौनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्र में ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कार इन्हीं के परिवार की है और उसके उनके ही परिवार का हल्के चला रहा था।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवीन गल्ला मंडी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना बार के अंतर्गत ग्राम देवरान निवासी कृष्णपाल (20) पुत्र स्व. लक्ष्मन लोधी मंगलवार की शाम को अपनी बुआ के बेटे राहुल (25) पुत्र अमर सिंह लोधी के साथ मोटरसाइकिल से ललितपुर किसी काम से आया था। रात करीब दस बजे जब वह दोनों लौटकर गांव जा रहे थे, तभी नवीन गल्ला मंडी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी लगने पर मंडी चौकी प्रभारी शकील अहमद व डायल 112 मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने कृष्णपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल का उपचार कर उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक कृष्णपाल की एक छह माह की बेटी है और वह दो भाइयों में बड़ा है। मृतक के चाचा खिलावन ने बताया कि उनका भतीजे कृष्णपाल के दादा के नाम खेती है और वह भी खेती व मजदूरी करके किसी प्रकार गुजारा करता था। उसके नाम लगभग तीन एकड़ खेती है। उसकी मौत से दुखी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed