फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bus accident at putlighat

बार से इंदौर जा रही बस पुतलीघाट पर पलटी

Fri, 17 Sep 2021 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
bus accident at putlighat
bus stand.jpg - फोटो : bus stand.jpg
ललितपुर। बृहस्पतिवार की देर शाम बार से इंदौर जा रही बस बानपुर क्षेत्र स्थित पुतली घाट के रपटे से निकलते समय नदी में जा गिरी। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस से 25 यात्रियों को निकाला। किसी को भी चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

इस समय जामनी नदी पर बने पुतली घाट के रपटा से दो फुट ऊपर से पानी निकल रहा है। इसी रपटे से लोगों का आवागमन होता है। शाम करीब 7.30 बजे बार से महरौनी होते हुए इंदौर जाने वाली बस पुतली घाट के रपटा को पार कर रही थी। चालक अंदाज से बस को निकाल रहा था। इसी दौरान बस रपटे से उतर कर नदी में गिर गई।
विज्ञापन

बस के नदी में गिरते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। यह देख रपटे के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने नदी में गिरी बस के अंदर से सवारियों को बाहर निकाला। सभी को घाट पर किनारे पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ महरौनी केशवनाथ ने बताया कि गांव वालों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कोई भी यात्री चोटिल नहीं हुआ है। बस को नदी से निकलवाने के लिए क्रेन बुलाई गई है। जल्द ही बस निकाल ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed