फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bundelkhand university site open demand

छात्रों के प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की साइट को रखा जाए खुला...

Fri, 24 Sep 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
bundelkhand university site open demand
प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। इंटरमीडिएट की अंक तालिका में नंबर दर्ज न होने पर दोबारा परीक्षा दे रहे छात्रों का स्नातक में प्रवेेश हो सके इसके लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट को खुला रखने की मांग छात्रों ने की है। इस संबंध में छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा है।
विज्ञापन

नेहरू महाविद्यालय के छात्र नेता रोहित मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जीआईसी सहित अन्य विद्यालयों के करीब 1300 ऐसे छात्र हैं, जिनकी इंटरमीडिएट की अंक तालिकाओं में नंबर दर्ज न करके उन्हें प्रमोट किया गया है। इन छात्रों के स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की समस्या होने पर बोर्ड इनकी दोबारा परीक्षाएं करा रहा है। 18 सितंबर से शुरू हुई परीक्षाएं चार अक्तूबर तक चलेंगी। इसके बाद ही इनका परिणाम घोषित होगा। ऐसे में विश्वविद्यालय की वेबसाइट बंद हो जाएगी तो इन छात्रों का प्रवेश नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों का एक साल खराब न हो इसके लिए साइट को तब तक खुला रखा जाए, जब तक परीक्षा परिणाम न आ जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम आने के दो दिन तक साइट को खुला रखा जाए। जिससे सभी छात्र कॉलेजों में प्रवेश ले सकें। इस मौके पर पुष्पेंद्र यादव, कुनाल साहू, समर राजा, चंदन राणा, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed