{"_id":"69960b402303fae8b40b221c","slug":"bulldozer-runs-on-encroachment-in-najhai-market-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151862-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नझाई बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नझाई बाजार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका की ओर से बुधवार को नझाई बाजार में किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। इससे सब्जी व्यापारियों व अन्य किराना व्यापारियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने-अपने सामान खुद ही हटा लिए। हालांकि, अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के दो घंटे बाद ही यहां फिर से सड़क पर दुकानें लगा ली गईं।
शहर के सुंदरीकरण और सड़कें चौड़ी करने को लेकर नगर पालिका की ओर से नझाई बाजार में बुधवार को कब्जेधारियों के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया गया।
मुख्य सड़क से लेकर गेट के अंदर पूरे परिसर में सड़कों पर ही सब्जी, फल आदि की दुकानें लगाई जा रही थीं। नगर पालिका ने पूर्व में ही चेतावनी देकर कब्जा हटाने को कहा था।
मंगलवार को भी नगर पालिका की ओर से कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई थी। बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अन्य अधिकारियों के साथ बुलडोजर लेकर नझाई गेट पर पहुंच गए। टीम ने 6 दुकानदारों से पॉलिथीन जब्तीकरण में 31 हजार रुपये जुर्माना वसूला। वहीं, अतिक्रमण हटाने के दौरान सब्जी व्यापारियों में खासा आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन
उनका कहना था कि अन्य स्थानों पर भी पक्के दुकानदारों द्वारा चबूतरा और टिनशेड लगाकर अतिक्रमण किया गया है, उसे भी पहले हटाएं। नगर निगम की टीम के खिलाफ लोगों ने आक्रोश जताया।
इस दौरान अतिक्रमण प्रभारी/कर निर्धारण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, अवर अभियंता खुशबू खान, राजस्व निरीक्षक आशुतोष, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, नजूल लिपिक सुधीर रावत आदि उपस्थित रहे।