{"_id":"67461cb53acdefce1203abf7","slug":"bulk-drug-park-will-get-water-from-jamni-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-124763-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जामनी से बल्क ड्रग पार्क को मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जामनी से बल्क ड्रग पार्क को मिलेगा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यहां बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए नौ मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी की आपूर्ति जामनी बांध से की जाएगी। शासन ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
महरौनी से दस किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सैदपुर में कृषि फार्म हाउस की 1500 एकड़ भूमि पर बल्क ड्रग पार्क बनाया जा रहा है। बाउंड्रीवाल बनाने सहित अन्य प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। ड्रग पार्क के लिए सबसे जरूरी पानी था। प्रथम चरण में जामनी बांध से नौ मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी लिया जाना था। सिंचाई विभाग ने बल्क ड्रग पार्क को पानी उपलब्ध कराने पर 1200 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई प्रभावित होने की बात कही थी। इस मुद्दे पर तीन सितंबर को शासन स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूपीसीडा और सिंचाई विभाग के बीच बैठक में बातचीत की गई थी। इसके बाद शासन ने जामनी बांध से ही बल्क ड्रग पार्क को पानी उपलब्ध कराने की हरी झंडी दे दी। अब सिंचाई विभाग बल्क ड्रग पार्क तक पानी पहुंचाने के तरीके को लेकर कार्ययोजना बनाने में जुट गया है।
-- -- -- --
ऐसे मिलेगा पार्क को पानी : बल्क ड्रग पार्क के लिए प्रथम तीन वर्षों में पांच एमएलडी और इसके बाद चार वर्षों में पांच एमएलडी से बढ़ाकर 25 एमएलडी पानी दिया जाएगा। इस प्रकार से बल्क ड्रग पार्क के लिए 25 एमएलडी पानी (9.125 एमसीएम) देने की कार्ययोजना है।
विज्ञापन
-- -- -- --
बल्क ड्रग पार्क के लिए जामनी बांध से नौ एमसीएम पानी देने के लिए शासन ने स्वीकृति देते हुए हरी झंडी दे दी है। ड्रग पार्क तक पानी किस प्रकार पहुंचेगा, इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
इंजी. भूपेश सुहेरा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड