{"_id":"66c118eefacc4d2d30063554","slug":"built-without-safety-wall-school-gets-filled-with-water-during-rains-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-119414-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बगैर सुरक्षा दीवार बना दिया रिपटा, बारिश में स्कूल में भर जाता पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बगैर सुरक्षा दीवार बना दिया रिपटा, बारिश में स्कूल में भर जाता पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मड़ावरा तहसील के ग्राम सरखड़ी में बने उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षकों को पानी में खड़े होकर ध्वजारोहण करना पड़ा। दरअसल, बारिश में यहां ऐसे ही हालात रहते हैं। स्कूल से सटकर गुजरने वाली मालधार नदी पर बगैर सुरक्षा दीवार के रिपटा बना दिया गया। इससे बारिश में नदी का पानी स्कूल में भर जाता है। बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं।
ग्राम सरखड़ी के उच्च प्राथमिक में 86 बच्चे हैं। इनमें 35 बालक और 51 बालिकाएं हैं। यह विद्यालय गांव से होकर गुजरने वाली मालधार नदी के किनारे है। नदी पर रिपटा बना हुआ है। इसके नीचे से नदी में साल भर पानी बहता रहता है। इसी रिपटे से होकर बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। अनहोनी की आंशका को लेकर माता-पिता चिंतित रहते हैं। बारिश में मालधार नदी का पानी विद्यालय की चहारदीवारी को पार करते हुए परिसर में पहुंच जाता है। रिपटा के ऊपर से भी पानी बहने लगता है। ऐसे में बच्चों और शिक्षकों को जान का जोखिम उठाना पड़ता है। इस साल 15 अगस्त को विद्यालय में चार फीट तक पानी भर गया था। पानी के बीच ध्वजारोहण का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने स्कूल में भरने वाले पानी को बंद करने का इंतजाम करने की बात कही है।
-- -- -- -- -
अभिभावक बोले - सताती है बच्चों की चिंता
विद्यालय जाने के दौरान बच्चों की चिंता हमेशा सताती है। इसका कारण है विद्यालय जाने वाले रास्ते पर बना बिना रेलिंग का रिपटा। इस रिपटा पर सुरक्षा के लिए दीवार बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
-- -- -- -
बारिश में यहां से गुजरने वाली नदी में पानी अधिक रहता है। इस कारण से बच्चों को जोखिम रहता है। कई माता-पिता अपने बच्चों को स्वयं लेने और छोड़ने जाते हैं। रिपटा पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
-- -- --
इस समस्या को देखते हुए पुल पर पक्की दीवार बनवाने को कार्ययोजना में सम्मिलित कर शासन भेजेंगे। इस समस्या का जल्द हल किया जाएगा।
रामसेवक पटेल, ग्राम प्रधान सरखड़ी
-- -- -- -
ग्राम पंचायत सरखड़ी में लगातार बारिश हुई। इससे विद्यालय में पानी पहुंच गया, इसकी जानकारी हुई है। सर्वे कराकर सुरक्षा के इंतजाम को लेकर ग्राम पंचायत स्तर और जिलाधिकारी को पत्र भेजेंगे।
सौरभ बर्नवाल, खंड विकास अधिकारी, मड़ावरा