फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BSP members supported the abduction of five BDC

बसपा समर्थित पांच बीडीसी सदस्यों का अपहरण

Mon, 08 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
BSP members supported the abduction of five BDC
बार/ललितपुर। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बसपा समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अपहरण, लूट और बलवा करने के आरोप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी के संगठन के दो प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष समेत एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।   
विज्ञापन


बार ब्लॉक से समाजवादी पार्टी की ओर से सविता रजक व बसपा समर्थित आरती अहिरवार चुनाव मैदान में थी। आरती अहिरवार के पिता अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने, अपहरण और लूटपाट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शिकायती पत्र में कहा गया कि रविवार की सुबह करीब 11 बजे आरती समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लेकर मतगणना स्थल पर बसपा विधायक फेरनलाल अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रहीस सिंह राजपूत आदि जा रहे थे। बैंक चौराहे पर उनकी गाड़ियों को रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोकने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सदस्यों व कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी व बोलेरो गाडी़ से सदस्यों को उतारकर जबरन ले गए। इस गाड़ी में पांच सदस्य बैठे हुुए थे, जिनका अपहरण कर लिया गया। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रहीस सिंह के गले से  सोने की जंजीर, शीला वर्मा का मंगलसूत्र और दीपक अहिरवार से मोबाइल लूटने का भी आरोप लगाया गया।
 
पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने इस मामले में तुरंत थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर बार थाना पुलिस ने क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी आरती अहिरवार के पिता अशोक कुमार की तहरीर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष आसिफ  कुरैशी निवासीगण ललितपुर, महिपाल यादव, पंकज यादव, रणवीर यादव व शेरसिंह यादव

निवासी ग्राम टोड़ी, अशोक राजपूत निवासी ग्राम सेमरा बुजुर्ग, मातादीन यादव निवासी ग्राम मोतीखेरा, राम सिंह यादव, जयप्रकाश रजक और देवेंद्र यादव निवासीगण ग्राम चिगलौआ के खिलाफ बलवा करने, अपहरण और लूट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जीत से बौखलाए बसपाइयों ने दर्ज कराया मुकदमा
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन ने थाना बार में दर्ज हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं पर मुकदमे को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में समाजवादी पार्टी की भारी जीत से बसपाई बौखला गए और उन्होंने मुकदमा दर्ज करा दिया। समाजवादी पार्टी को लोकतंत्र पर पूरा भरोसा है।


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के सामने बसपा प्रत्याशी को हार का अहसास पहले ही हो गया था। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उन्होंने जीत को प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed