फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bse's marksheet incomplete, raghuveer singh collage

अब बीएससी के छात्रों की अंकसूची में नहीं आए नंबर

Mon, 04 Oct 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
bse's marksheet incomplete, raghuveer singh collage
School-Time.jpg - फोटो : School-Time.jpg
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों की अंक सूची का मामला अभी खत्म ही नहीं हो सका था और अब बीएससी एवं बीकॉम के छात्रों की मार्कशीट में भी अंक प्रदर्शित नहीं होने का मामला सामने आया है। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के बीएससी के छात्रों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर उनके बीएससी एवं बीकॉम की तृतीय वर्ष की मार्कशीट में नंबर चढ़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि वह रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के बीएससी एवं बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र हैं और उनका इस बार परीक्षा केंद्र स्व. श्री रविंद्रानंद बड़ौनिया महाविद्यालय महरौनी था, जहां सभी छात्रों ने परीक्षाएं दीं जिसका परिणाम बीते एक अक्तूबर को घोषित किया गया है, लेकिन जब छात्रों को अंक तालिका प्रदान की गईं तो उसमें नंबर अंकित नहीं थे जिससे छात्र मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी व विश्वविद्यालय के कुलपति के माध्यम से अंकतालिका में नंबर दर्ज कराने की मांग की है, जिससे छात्र आगे की कक्षाओं में प्रवेश ले सकें। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन पर सत्येंद्र सिंह यादव, रविंद्र यादव, खेमचंद लोधी, अंचल साहू, सुभाष जैन, निजाम शाह, मनीष साहू, मौसम साहू, आशीष, संजय, पवन, रोहित कुशवाहा, रामनरेश, प्रिंस राठौर, प्रताप आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र हूं और मेरा परीक्षा केंद्र रविंद्रानंद बड़ौनिया महाविद्यालय था लेकिन परीक्षा केंद्र महाविद्यालय की लापरवाही की वजह से रिजल्ट समय से नहीं पाया है जिससे अब उच्च कक्षा में प्रवेश नहीं मिल पाया है। हमारा पूरा सत्र बेकार हो गया। प्रशासन को महाविद्यालय के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।
कपिल पाठक, छात्र, बीकॉम फाइनल।
--------
राजकीय महाविद्यालय के छात्रों को परीक्षा केंद्र पर पहले दिन ही परेशान किया गया। परीक्षा केंद्र ही चालीस किलोमीटर दूर दिया गया और जब छात्रों ने परीक्षाएं दे दीं, तो अब परीक्षा परिणाम आने पर अंक तालिका में अंक प्रदर्शित नहीं हुए, जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। अगली कक्षा में प्रवेश की तिथि भी नजदीक है। यशवंत प्रताप सिंह, छात्र बीएससी।
-------
मेरा परीक्षा केंद्र चालीस किलोमीटर दूर महरौनी में रखा गया, जहां परीक्षा देने में कठिनाई आई। परीक्षा के चार माह बाद जब परीक्षा परिणाम घोषित के बाद जब अंक तालिका मिली तो उसमें हमारे दो विषय के अंक प्रदर्शित नहीं किए गए हैं और सभी छात्रों को फेल दर्शाया गया है। बाद में पता चला कि इसमें सारा दोष परीक्षा केंद्र बने महाविद्यालय प्रशासन का था। विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही उनके अंक तालिका में अंक प्रदर्शित कराए।

-शिवम पटैरिया, बीएससी द्वितीय वर्ष।
--------
परीक्षा के अंक मार्कशीट में न चढ़ाकर छात्र-छात्राओं को परेशान किया जा रहा है। पहले जीआईसी के छात्रों के साथ ऐसी हरकत हुई अब हमलोग इसके शिकार हो गए। सरकार को ऐसे मामलों में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे इस तरह की हरकत दोबारा न हो सके। कपिल नायक, छात्र बीएससी द्वितीय वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed