{"_id":"57f9482f4f1c1b6d53270916","slug":"bsa-office-computer-cell-manipulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय के कंप्यूूटर सेल में गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय के कंप्यूूटर सेल में गड़बड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
bsa lalitpur news
- फोटो : demo
करीब एक माह से कंप्यूटर सेल में आई खराबी के कारण बीएसए कार्यालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। हालत यह है कि एक कंप्यूटर सेट पर कर्मियों को विभागीय सूचनाएं तैयार करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
सर्व शिक्षा अभियान के बजट से बेसिक शिक्षा को गति प्रदान की जा रही है, लेकिन इस अभियान से जुड़े कर्मियों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह कंप्यूटर सेल में आई गड़बड़ी है। करीब एक माह से पूर्व कंप्यूटर सेल के सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी। जिससे करीब आधा दर्जन कंप्यूटर सेट शोपीस बनकर रह गए हैं। वर्तमान में एक कंप्यूटर सेट से काम चलाया जा रहा है। इसका विपरीत असर विभागीय कामकाज पर पड़ रहा है। कई विभागीय सूचनाएं समय से तैयार नहीं हो पा रही हैं।
प्रभारी बीएसए एनएल शर्मा ने बताया कि सेल में आई खराबी को ठीक करने के लिए कंप्यूटर संबंधी सामग्री की खरीद ली गई है। एक दो दिन में सेल विधिवत काम करने लगेगा।