{"_id":"69a9d3946272bdc91e007987","slug":"brothers-sitting-at-the-shop-were-attacked-by-brother-in-law-and-brother-in-law-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-152598-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दुकान पर बैठे सगे भाइयों पर जीजा-साले ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दुकान पर बैठे सगे भाइयों पर जीजा-साले ने किया हमला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जीजा-साले ने दुकान पर मौजूद दो सगे भाइयों पर कैंची से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम काला पहाड़ निवासी रामनाथ की किराने की दुकान है। बुधवार रात करीब 10 बजे रामनाथ के पुत्र 26 वर्षीय राजा भैया और 21 वर्षीय नरेंद्र दुकान पर बैठे हुए थे। तभी गांव के ही उमाशंकर सेन अपने साले गब्बर सेन के साथ दुकान पर आया और गालियां देने लगा। जब राजा भैया ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर धारदार कैंची से हमला कर दिया। बचाने आए नरेंद्र पर भी कैंची से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोग मौके पर आए तो दोनों आरोपी भाग गए। दोनों भाइयों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने घायल दोनों भाइयों के पिता रामनाथ सिंह की तहरीर पर आरोपी जीजा उमाशंकर सेन व साले गब्बर सेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।