फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bronze medalist honors student

कांस्य पदक विजेता छात्रा सम्मानित

Fri, 04 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 04 Mar 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bronze medalist honors student
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के संस्कृत सभागार में आयोजित समारोह में कांस्य पदक विजेता वैशाली कुशवाहा का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि छात्रा ने जो कुलाधिपति कांस्य पदक प्राप्त किया है,
विज्ञापन


वह महाविद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनुकरणीय है। कालेज प्रशासन ने छात्रा को आगे की पढ़ाई के लिए शुल्क और पुस्तकें उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।  
विज्ञापन


सम्मान समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल और संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने किया। प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने कहा कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रामनाईक ने बीए तृतीय वर्ष में बेहतर प्रदर्शन करने पर छात्रा वैशाली कुशवाहा को कुलाधिपति कांस्य पदक प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह महाविद्यालय और जनपद के छात्र-छात्राओं के लिए गौरव का क्षण है। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि जो विद्यार्थी निरंतर कठिन परिश्रम करते हैं, उन्हें उच्च स्थान प्राप्त होता है। विद्यार्थी जीवन में कुलाधिपति कांस्य पदक का बहुत महत्व है। महाविद्यालय प्रशासन छात्रा की आगे की पढ़ाई में शुल्क से लेकर पुस्तकों में पूरी सहायता करेगा।


कार्यक्रम में डा. आशा साहू,  डा. पंकज शर्मा,  डा. ऊषा पाठक, डा. पुनीत बिसारिया, डा. अनिल सूर्यवंशी, डा. रामकुमार रिछारिया,  डा. हरीशचंद्र दीक्षित, डा. सुभाष जैन, डा. संजीव शर्मा, डा. सुधाकर उपाध्याय, डा. सूबेदार यादव, डा. रामकुमार रिछारिया, डा. दीपक पाठक, डा. प्रीति सिरौठिया, डा. मुकेश पंथ, डा. राजेश तिवारी, डा. राजीव निरंजन, डा. रिचा साहनी, डा. रिचाराज सक्सेना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed