{"_id":"66e736c8754030481a0967e6","slug":"bridge-will-soon-be-built-on-the-drain-of-burhwar-road-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-120903-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बुढ़वार रोड के नाले पर शीघ्र बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बुढ़वार रोड के नाले पर शीघ्र बनेगा पुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बुढ़वार मार्ग पर पुल बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय से बुढ़वार जाने वाले मार्ग पर ब्याना नाले पर पुल न होने के कारण लोगों को खासी परेशानी होती है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब दस हजार की आबादी का आवागमन होता है।
बुढ़वार जाने वाले मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय सहित तीन से अधिक शैक्षिक संस्थान हैं। वहीं, न्याय विभाग की आवासीय कॉलोनी, आसरा कॉलोनी व केंद्रीय जेल भी प्रस्तावित है। बुढ़वार, बैरवारा व कुंआतला से आने के लिए मात्र यही रास्ता है, जो अधिक बरसात के कारण बंद हो जाता है। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने नाले पर पुल बनाने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि बुढ़वार रोड पर पुल न होने के कारण आवागमन बाधित होता है। यहां शीघ्र पुल का निर्माण कराया जाएगा।