फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Brass design plates and thrones of God are attracting attention

Lalitpur News: लुभा रहीं पीतल की डिजाइनिंग थालियां व भगवान के सिंहासन

Thu, 16 Oct 2025 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Brass design plates and thrones of God are attracting attention
ललितपुर। दीपावली पर व्यापारियों ने पीतल की डिजाइनिंग थालियां व भगवान के सिंहासन मंगाए हैं, जो खूब पसंद किए जा रहे हैं। तांबे के बर्तन भी आकर्षक डिजाइनाें में उपलब्ध हैं। ये बर्तन जहां पूजन के दौरान उपयोग में लाए जाते हैं, वहीं इनमें पानी पीने से स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
विज्ञापन

बर्तन व्यापारियों ने धनतेरस और दीपावली पर खरीदारी ज्यादा होने की संभावना जताई है। आकर्षक डिजाइन की पीतल की थालियां, घंटियां, कटोरियां, भगोना के अलावा तांबे के जग और बोतल आदि की मांग बढ़ी है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार बारिश के चलते मुंबई से माल कम आया है, जिससे बहुत ज्यादा वैरायटी नहीं है, लेकिन गुजरात, मुरादाबाद, जयपुर, केरल आदि से पीतल के कई आकर्षक डिजाइन वाले बर्तन मंगाए गए हैं।
विज्ञापन

क्रॉकरी भी खूब खरीदी जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने गृहस्थी में काम आने वाले सामानों को ध्यान में रखकर बर्तन अन्य राज्यों से मंगाए हैं। इस महीने पीतल के बर्तनों की खरीदारी पर 150 रुपये तक की वृद्धि हुई है। अभी पीतल 750 से 900 रुपये प्रतिकिग्रा चल रहा है, जबकि तांबा की कीमत भी 1050 से 1200 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
फोटो-28
इस बार बारिश के चलते मुंबई से पीतल का बर्तन कम आया है, लेकिन गुजरात, राजस्थान और मुरादाबाद से आकर्षक डिजाइन के बर्तनों को मंगाया है। पीतल की मिल्टन की बोतल, क्रॉकरी, गैस के चूल्हे, स्टील के कुकर अधिक बिक रहे हैं। जबकि, पूजन में पीतल के कलश, सिंहासन, घंटियां, थालियां व पीतल की कटोरी की अधिक खरीदारी हो रही है।-राजीव जैन, बर्तन व्यापारी, कटरा बाजार।

-------------
फोटो-30
इस बार पीतल के बर्तन अधिक पसंद किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग स्टील के बर्तनों की अधिक खरीदारी कर रहे हैं, जबकि शहर के लोगों में पीतल के बर्तनाें का चलन बढ़ा है। दीपावली पर पूजन के लिए पीतल के दीपक, पीतल की अखंड ज्योति और पीतल की थालियां मंगाई गई हैं, जिसकी खरीदारी लोग अभी से करने लगे हैं।-संतोष नजा, बर्तन व्यापारी, कटरा बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed