फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BPL families home Jagmgaagi lights

बीपीएल परिवारों के घर जगमगाएगी रोशनी

Sun, 07 Jun 2015 12:03 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत 85 करोड़ रुपए की लागत से 33,382 बीपीएल परिवारों को मुफ्त कनेक्शन के साथ, बोर्ड व एलईडी बल्ब दिया जाएगा। इससे गरीबों के घर रोशन होने लगेंगे। प्राइवेट कंपनियां तेजी से सर्वे कर रही हैं। अगले दो साल में काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के अंतर्गत जिले के 655 गांव व 1,075 मजरों के बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले) परिवारों का सर्वे किया जा रहा है। ईस्ट इंडिया उद्योग लिमिटेड गाजियाबाद की प्राइवेट कंपनी गांव-गांव जाकर गरीबों के बारे में जानकारी जुटा रही है। छह माह में कंपनी ने अब तक 655 गांव के सापेक्ष 402 व 1,075 मजरों के सापेक्ष 631 का सर्वे कर लिया है। इस योजना में डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम के वे गांव भी शामिल हैं, जिनमें गरीबों के घर रोशन होने से छूट गए थे।
विज्ञापन


 कंपनी के प्रोजेक्टर मैनेजर श्याम सुंदर अग्रवाल की मानें तो कंपनी के कर्मचारी तेजी से सर्वे कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीस गांव में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को कनेक्शन देना शुरू कर दिया गया है। इसमें मुफ्त में कनेक्शन के साथ विद्युत बोर्ड व सात वाट का एलईडी बल्ब दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, कंपनी के कार्यों पर नजर रख रही टाटा पॉवर लिमिटेड के प्रोजेक्टर मैनेजर जय भगवान पाल की मानें तो जनपद के हर गरीब के घर बिजली पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कुछ गांव में काम शुरू हो गया है। जल्द ही अन्य गांव में भी शुरू होने जा रहा है। अगले दो साल तक 33,382 परिवारों को बिजली से जोड़ दिया जाएगा।


सरकारी भवन भी होंगे रोशन
राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में प्राइवेट कंपनियों को गरीबों के घरों के साथ- साथ ग्राम पंचायत भवन, सरकारी स्कूल व अन्य सरकारी कार्यालयों को मुफ्त बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इनको भी इस योजना से जोड़ने का काम किया जाएगा।


एलईडी से बचेगी बिजली
जनपद के करीब 33,382 परिवारों को मुफ्त में कनेक्शन, केबल बाक्स के साथ एक सात वाट का एलईडी बल्व मुफ्त में दिया जाएगा। यह बल्व 100 वाट के बल्ब से भी अधिक रोशनी देगा। साथ ही बिजली की खपत भी कम होगी। इससे बिजली बचाने का काम होगा।


इनका कहना है-
कंपनी के अधिकारियों को समय सीमा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले दो साल में 33 हजार गरीब परिवारों के मकान बिजली से जगमगा उठेंगे।
- प्रशांत सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed