{"_id":"5f8b45918ebc3e9b78182d22","slug":"boom-in-mobile-market-lalitpur-news-jhs1789226154","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार आते ही मोबाइल बाजार में भी बड़ी रौनक, ग्राहकों की संख्या देख सजनी लगीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार आते ही मोबाइल बाजार में भी बड़ी रौनक, ग्राहकों की संख्या देख सजनी लगीं दुकानें
विज्ञापन
boom in mobile market
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। त्योहार आते ही मोबाइल बाजार में रौनक बढ़ गई है। दीपावली नजदीक आ रही है, लोग अपने व अपने खास को उपहार देने के लिए करने लगे मोबाइल फोन की खरीददारी, इससे मोबाइल बाजार में रौनक दिखने लगी है। मोबाइल बाजार में भी ग्राहकों की खासी भीड़ है, इससे दुकानदार भी काफी खुश हैं।
मोबाइल बाजार में ग्राहकों की उमड़ती भीड़ को देखकर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को सजाने में लग गए हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकें। वहीं ग्राहकों के लिए नए-नए फोन व इलेक्ट्रानिक उपकरण दुकानदारों ने अच्छी संख्या में मंगा कर रख लिए हैं। दुकानदारों ने बताया कि दुकान पर सभी कंपनियों के फोन उपलब्ध हैं, ग्राहक अपनी पसंद के फोन खरीद रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि इस त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
पेंट बाजार ने भी पकड़ी रफ्तार, दुकानों पर उमड़ रही भीड़
घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई करने के लिए दीपावली का त्योहार खास होता है। जिन लोगों को पूरे साल में घर की रंगाई व पुताई के लिए समय नहीं मिलता, वो इस त्योहार में अपने-अपने घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई कराना शुरू कर देते हैं। शनिवार से नवरात्रि शुरू हो रही है और लोगों ने अपने-अपने घरों की रंगाई-पुताई कराना शुरू कर दिया है। लोग बाजार में पेंट खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे पेंट बाजार में रौनक दिखने लगी है।
विज्ञापन
बाजार में ग्राहकों की आवक शुरू हो गई है। ग्राहक अपने-अपने पसंद के पेंट खरीद रहे हैं। लोग घरों की दीवारों को चमकाने के लिए मनपसंद पेंट खरीद रहे हैं।
- मनोज जैन, नमन पैंट्स
बाजार में ग्राहक आना शुरू हो गए हैं, यह सीजन साल में एक बार ही आता है। इससे इस सीजन में अनेक प्रकार के पेंट मंगा कर रख लिए हैं। दुकान पर ग्राहकों की अच्छी संख्या आ रही है।
- मनप्रीत सिंह, गुरुनानक हार्डवेयर
खास को गिफ्ट देने के लिए मोबाइल की आजकल ज्यादा खरीददारी हो रही है। सभी कंपनी के मोबाइल और एसेसरीज उपलब्ध हैं। अभी सबसे ज्यादा मोबाइल की मांग है।
- संजीव कुमार जैन, मयंक मोबाइल एजेंसी
ग्राहक खुद के लिए मोबाइल खरीद रहे हैं, साथ ही अपने खास को उपहार देने के लिए भी खरीददारी कर रहे हैं। त्योहार के अंत तक सामान कम न पड़े, इसके लिए उचित मात्रा में सामान मंगा लिया है।
- आशीष अग्रवाल, न्यू अग्रवाल टेलीकॉम