फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bonfires are not burning in night shelters, passers-by are shivering from cold

Lalitpur News: रैन बसेरों में नहीं जल रहे अलाव, ठंड से कांप रहे राहगीर

Sat, 30 Dec 2023 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bonfires are not burning in night shelters, passers-by are shivering from cold
जनपद में तहसीलों से वितरित होंगे 6112 कंबल
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, कोई भी खुले में सोता मिले तो रैन बसेरा पहुंचाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा में अलाव नहीं जल रहा है। वहां लोग ठंड से कांप रहे हैं। इसके अलावा दो रैन बसेरों में से एक ही रैन बसेरा संचालित मिला। कोतवाली के पास के रैन बसेरे में ताला लगा मिला। उधर, जनपद में तहसीलों से 6112 कंबल वितरित होंगे।
तहसीलस्तर कंबल वितरण के लिए शासन ने प्राप्त धनराशि से पांचों तहसील में वितरण करने के कंबल खरीद प्रारंभ कर दी गई है। जनपद की मड़ावरा, महरौनी, पाली, तालबेहट में 12-12 सौ कंबल भेजे गए हैं, तो वहीं सदर तहसील में करीब 13 सौ कंबल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सर्दी से लोगों को बचाने के लिए कंबल खरीद प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए सभी तहसीलों में उन्हें वितरित करने के लिए भेज दिया है। इसके अलावा तहसीलस्तर के अलाव के लिए भी पचास हजार रुपये आवंटन कर दिए गए हैं। तहसीलों पर कंबल वितरण प्रक्रिया के लिए लेखपालों को जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में 6112 कंबल की खरीद हो चुकी है, इसके अलावा तहसीलों के मांग के अनुसार शासन से बजट मांगा जाएगा। जरूरतमंदों ठंड से बचाने के लिए प्रशासन कारगर कदम उठा रहा है। राहगीरों को ठहरने के लिए रैन बसेरे का भी संचालन किया जा रहा है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि वह यह जरूर देख लें कि खुले में कोई भी व्यक्ति रात न गुजारे। इसको लेकर सभी तहसीलस्तर के अधिकारी रात्रि में गश्त करें। अगर खुले में कोई व्यक्ति सोता हुआ मिलता है, तो उसको सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं।

---------------
वर्तमान में लोगों की संख्या रैनबसेरों में कम है। लकड़ी रखवा दी है, साथ ही लोगों के मांगने पर उन्हें गर्म पानी भी दिया जाएगा। लोगों की संख्या बढ़ने पर दूसरे रैन बसेरे को तत्काल खोला जाएगा, अतिरिक्त बिस्तर आदि वहां पर उपलब्ध हैं।
निहाल चंद्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed