{"_id":"caf20dea6631e9b712495931d5e24192","slug":"bolero-bike-rider-injured-in-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पूराकलां मजरा पठारी निवासी अनेक सिंह पुत्र शोभाराम अपनी मोटर साइकिल से तालबेहट से अपने घर पूराकलां जा रहा था। चन्द्रापुर टकटकी मोड पर तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गया। टक्कर के बाद बोलेरो चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट भिजवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।