फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body of Daughter-in-Law, Missing for Two Days, Found in Well; Father-in-Law's Body Found Hanging

Lalitpur News: दो दिन से लापता बहू की कुएं में मिली लाश, फंदे पर लटका मिला ससुर का शव

Mon, 06 Apr 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Body of Daughter-in-Law, Missing for Two Days, Found in Well; Father-in-Law's Body Found Hanging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम मनगुवां में रविवार सुबह ससुर और पुत्रवधू के शव मिलने से सनसनी फैल गई। रामचरन सहरिया (45) का शव खेत में पेड़ से तौलिया के फंदे पर लटका मिला, जबकि दो दिन से लापता उनकी पुत्रवधू जशोदा (27) का शव गांव के बाहर कुएं में उतराता मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद घरेलू कलह में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक के बड़े भाई हरीराम सहरिया के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे रामचरन के बेटे शेरसिंह की पत्नी जशोदा घर से निकली थी, लेकिन वह नहीं लौटी। परिजनों ने उसे मायके और अन्य रिश्तेदारों के यहां तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद से वह जांच में जुटी थी।
विज्ञापन




रविवार सुबह करीब चार बजे रामचरन महुआ बीनने के लिए खेत गए थे। कुछ समय बाद गांव के लोगों ने खेत में उनका शव पेड़ से लटका देखा। घटना की सूचना गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच, दो दिन से लापता जशोदा का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कुएं में उतराता मिला। बच्चों ने शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रस्सी और चारपाई की मदद से शव को बाहर निकाला गया।



रामचरन के परिवार में एक पुत्र और दो भाई हैं। वह करीब ढाई एकड़ जमीन पर खेती के साथ मजदूरी करते थे। जशोदा के परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। फिलहाल दोनों परिवारों ने मौत के कारणों को लेकर अनभिज्ञता जताई है। पुलिस के अनुसार, दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

चर्चाएं और शंका

गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं हैं। परिजनों की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है।




प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- सुनील भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed