फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   body identified as manwara's rajesh

मैनवारा के राजेश के रूप में हुई मृतक की शिनाख्त

Fri, 23 Jul 2021 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
body identified as manwara's rajesh
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। बीते बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रेल पटरियों पर मिले शव की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैलवाराखुर्द निवासी राजेश पुत्र रामप्रसाद अहिरवार 33 वर्ष के रूप में की गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैलवाराखुर्द निवासी राजेश बीते रोज बुधवार को शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह दोपहर करीब सवा दो बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो-तीन से निकलकर नेहरू नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पंजाब मेल ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इस पर जीआरपी ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद सोशल मीडिया पर मृृतक की फोटो व हुलिया जारी कर दी। अगले दिन समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी मिलने पर शंका के आधार पर परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। गांव के ही रमेश कुमार ने बताया कि मृतक के एक बेटा व एक बेटी है, जबकि वह तीन भाई व दो बहनों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed