{"_id":"65b93f452eaa3f8271031cb8","slug":"bloody-conflict-between-two-parties-over-the-issue-of-building-a-house-use-of-sticks-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-109613-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मकान बनाने की बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मकान बनाने की बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जमीन पर मकान बनाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष और मारपीट के मामले में थाना जखौरा पुलिस ने एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम धुरवारा में जमीन पर मकान बनाने की बात को लेकर रघुवर अहिरवार और पूरन लोधी के बीच 28 जनवरी को वाद विवाद होने लगा। दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंचे और एक दूसरे से गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लात घूंसे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के कुछ लोग चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने प्रथम पक्ष रघुवर अहिरवार की तहरीर पर राघवेंद्र सहित पांच आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे पक्ष के पूरन लोधी की तहरीर पर वंशीलाल अहिरवार सहित सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कराई जा रही है।