{"_id":"60e755e18ebc3e73752134fb","slug":"block-pramukh-election-candigate-dispute-taldehate-news-jhs1990727100","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा छीनने की कोशिश, धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी का पर्चा छीनने की कोशिश, धक्कामुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को हंगामा और गहमागहमी के बीच तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी का नामांकन पत्र छीनने की कोशिश में भाजपा समर्थकों से धक्कामुक्की हो गई। देर शाम भाजपा प्रत्याशी की तहरीर पर निर्दलीय प्रत्याशी सहित चार लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिटर्निंग अफसर ने बताया कि जांच के बाद तीनों के नामांकन सही पाए गए। इस दौरान विकास खंड परिसर सहित माताटीला रोड पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
सुबह करीब 11 बजे निर्दलीय प्रत्याशी भगवान सिंह और इसके बाद भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह गोलू राजा ने दो अलग-अलग सेटों में अपने नामांकन फार्म सहायक निर्वाचन अधिकारी के पास जमा किए। दोपहर में निर्दलीय राजदीप सिंह बुंदेला अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। आरोप है कि वह लोग उनका नामांकन पत्र छीनने की कोशिश कर रहे थे इसे लेकर दोनों पक्षों में धक्कामुक्की हो गई। राजदीप बुंदेला किसी तरह एआरओ कक्ष में पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
देर शाम भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह निवासी खांदी मजरा बरबारी ने पुलिस को तहरीर दी, इसमें बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12.30 बजे जब वह ब्लॉक खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर नामांकन फार्म जमा करने के लिए खड़े थे। इसी समय राजदीप बुंदेल निवासी बनगुवाकलां, मुलायम सिंह निवासी रामपुर अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ आए और गाली गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो वह एक राय होकर मारपीट करने लगे। राजदीप ने धारदार चाकू से उसके ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया। लोगों के आने पर वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस पर पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात सहित चार पर मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान शाम पांच बजे तक विकास खंड परिसर में भारी भीड़ जमा रही। शुक्रवार को नामांकन वापसी के बाद चुनाव की सही तस्वीर सामने आएगी
विज्ञापन
000000000
- भारी पुलिस बल रहा मौजूद-
नामांकन के दौरान हंगामा रोकने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार, एसडीएम अनिल कुमार, सीओ तालबेहट केशवनाथ, सीओ सदर इमरान खान, प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद सहित, पूराकलां, बार, जखौरा, जाखलौन, गिरार, सौजना आदि थानों का पुलिस फोर्स एवं पीएसी मौजूद रही। वहीं बेरीकेडिंग भी करा दी गई थी।
नजर नहीं आए भाजपा के दिग्गज रणनीतिकार -
- जनपद में सबसे चुनौती पूर्ण चुनाव होने की जानकारी के बावजूद भाजपा के जिलास्तरीय कद्दावर नेता और चुनाव के रणनीतिकार नामांकन के दौरान मौजूद नहीं दिखे। उनकी गैर मौजूदगी भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
- एक प्रत्याशी के पास मिला चाकू
- नामांकन के दौरान जब पुलिस मुख्य गेट पर प्रत्याशियों की चेकिंग कर ही थी तो एक निर्दलीय प्रत्याशी के पास चाकू मिला। इस पर उसने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए रखे हुए था।