{"_id":"6841f6b83977b34a4009efb4","slug":"blacklist-the-contractors-who-delay-amrit-yojana-dm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-136579-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत योजना में देरी करने वाले ठेकेदार को करें ब्लैक लिस्ट : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत योजना में देरी करने वाले ठेकेदार को करें ब्लैक लिस्ट : डीएम
विज्ञापन
- नगरीय पेयजल आपूर्ति समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका क्षेत्र में अमृत योजना फेज- टू की धीमी गति से चल रहे कार्य से नाराज जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कार्यरत फर्मों के ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर उनके खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश एडीएम को दिए। वह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में पेयजल आपूर्ति संबंधी शिकायतों का संज्ञान लेकर जल निगम, जल संस्थान, नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
डीएम ने कहा कि घर-घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, किसी भी स्तर पर जलापूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए, इसके लिए अतिरिक्त अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर जल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को भी दूरभाष पर निर्देश दिए गए, कि डोड़ाघाट व नझाई बाजार में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की आपूर्ति का रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। टैंकरों से जलापूर्ति की समीक्षा में बताया गया कि शहर में 11 ट्रैक्टरों के माध्यम से प्रतिदिन 150 चक्कर लगाए जा रहे हैं। इसी दौरान टैंकरों से गंदे पानी आने की शिकायत की गई, जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य नायकों की ड्यूटी लगाकर टैंकरों के माध्यम से की जा रही आपूर्ति की जांच करें कि जल स्वच्छ है या नहीं, इसकी जांच कराने के निर्देश दिए गए।