फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp workers will receive 100 days work

भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा सौ दिन सौ काम का लक्ष्य

Sun, 03 Oct 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
bjp workers will receive 100 days work
रेल्वे स्टेशन पर प्रदेश संगठन मंत्री का स्वागत करने पहुंचे मंत्री विघायक व कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भाजपा के प्रांतीय महामंत्री सुनील बंसल ने शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में कहा कि कार्यकर्ताओं को अगले सौ दिन में सौ काम का लक्ष्य दिया जाएगा। इसका संयोजन संबंधित पदाधिकारियों के जिम्मे होगा जिसमें पार्टी सदस्यता, बूथ सत्यापन, पन्ना प्रमुख बनाना, नवीन मतदाताओं का चिन्हीकरण, सेवा कार्य, चुनाव प्रबंधन, योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क आदि कार्य प्रमुखता से होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल के आगमन पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन आदि ने रेलवे स्टेशन पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कहा कि हमें एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन करना है और जीत का प्रतिशत पिछली बार से बेहतर हो इसकी चिंता सभी को करनी है। कहा कि इस बार फिर से प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी। इस दौरान कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी रामकिशोर साहू, कंचन जायसवाल, धर्मेंद्र गोस्वामी, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, नगरपालिका अध्यक्षा रजनी साहू, हरिओम निरंजन, डॉ दीपक चौबे, अनिल अंचल, गौरव गौतम, जिला महामंत्री बलराम लोधी, वंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव, बब्बू राजा, कोआपरेटिव बैंक के सभापति हरिराम निरंजन, उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पं. नीतेश संज्ञा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद रजक, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश टोंटे, मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, चंद्रशेखर पंथ, प्रदीप चौबे, नीरज जैन गौना, रमेश लोधी, विशाल श्रीवास्तव, सम्राट राजा, ध्रुव सिसौदिया एवं राहुल साहू, सुरेंद्र रजक एड, मनोज कुशवाहा, आईटी सेल प्रभारी मनोज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बूथों पर मिलेगी पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी
भाजपा कार्यालय पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि सभी को अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी लेनी है और नवरात्र में पार्टी द्वारा सेल्फी विथ पन्ना प्रमुख अभियान चलाया जाएगा। पन्ना प्रमुख ही बूथ जीतने की सबसे बड़ी मजबूत कड़ी है। भाजपा आठ से 15 अक्तूबर तक पन्ना प्रमुख बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाएगी । उन्होंने सभी से बूथ समिति के सत्यापन अभियान की भी समीक्षा की और सदस्यता अभियान की भी जानकारी दी।

प्रदेश संगठन मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करते भाजपा कार्यकर्ता

प्रदेश संगठन मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करते भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed