फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp protest in police station

कानून व्यवस्था को लेकर थानों में होगा प्रदर्शन

Mon, 04 Jul 2016 01:03 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Mon, 04 Jul 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
bjp protest in police station
bjp - फोटो : demo pic
ललितपुर। जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की बैठक में प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान लचर कानून व्यवस्था के विरोध में थानों में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जिला प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। आम आदमी से लेकर पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अकेले कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि सिंचाई और सड़क परियोजनाओं के टेंडरों में मनमानी हो रही है। वहीं, सड़कों का भी बुरा हाल है। पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली के विरोध में समस्त थानों में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। पांच से नौ जुलाई तक जिले के विभिन्न थानों में धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौप दी गई है। इस मौके पर रामरतन कुशवाहा, प्रदीप चौबे, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, हरीराम निरंजन, शालिकराम पुरोहित, बब्बूराजा बुंदेला, राजकुमार जैन, दीपक जायसवाल, कृष्ण बिहारी कुशवाहा, कमल ङ्क्षसह लोधी, सुरेश कोंते, चंद्रशेखर पंथ, रामेश्वर सड़ैया, देवेंद्र गुप्ता, रामनारायण पाठक, देवेंद्र गुरू, मज्जू सोनी, राजेश लिटौरिया, जगभान सिंह लोधी, राखी ताम्रकार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मान मनोव्वल पर वापस लिया इस्तीफा
दो दिन पूर्व इस्तीफा देने वाले जिला मंत्री मनोज कुमार सोनी उर्फ मज्जू ने मान मनोव्वल के बाद जिला कार्यकारणी में लौट आए हैं। पिछले दिनों जिला मंत्री ने कार्यकारिणी पर अंगुली उठाते हुए अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से ही मान मनोव्वल का दौर शुरू हो गया था। आखिरकार उन्होंने कार्यकारिणी में बने रहने पर सहमति व्यक्त कर दी। जिससे मामले का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed