फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP members expressed happiness over Modi being elected leader of NDA

Lalitpur News: मोदी को एनडीए का नेता चुने जाने पर भाजपाइयों ने जताया हर्ष

Sat, 08 Jun 2024 05:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
BJP members expressed happiness over Modi being elected leader of NDA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नरेंद्र मोदी के एनडीए का नेता चुने जाने पर भाजपा ने जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सावरकर चौक पर पटाखा फोड़ कर खुशी जाहिर की। साथ ही मिठाइयां बांटीं।
जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि यह बेहद गौरव का अवसर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता चुने गए हैं। वह तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ भी लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री नेहरू के बाद कोई दूसरा नेता प्रधानमंत्री पद की शपथ तीसरी बार लेने जा रहा है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि यह कितने गर्व का विषय है कि आज भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्येक घटक ने प्रधानमंत्री मोदी पर पूर्ण विश्वास करते हुए बिना शर्त समर्थन दिया है और कहा है कि हमें मोदी के हर निर्णय पर पूर्ण विश्वास है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार के समय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत तरक्की की है। आज देश विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था की कतार में खड़ा है। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीराम निरंजन, जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव भैया, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed