फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP lost at minister's booth, NOTA also got eight votes

Lalitpur News: मंत्री के बूथ पर हारी भाजपा, आठ वोट नोटा को भी मिले

Wed, 05 Jun 2024 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
BJP lost at minister's booth, NOTA also got eight votes
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जिन भाजपा नेताओं के कंधों पर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का दारोमदार था, उनके ही बूथ पर हार का सामना करना पड़ा। महरौनी से विधायक और राज्यमंत्री के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी से अधिक वोट कांग्रेस उम्मीदवार को हासिल हुए।

मंगलवार को चुनाव परिणाम जानने के लिए लोगाें की नजरें टीवी स्क्रीन पर जमी थीं, वहीं भाजपा के दिग्गजों के बूथों पर भी नजर थी। शाम तक जब परिणाम सामने निकलकर आया तो विधानसभा क्षेत्र महरौनी से विधायक और श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के गांव किसरदा में बूथ नंबर 110 पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को कांग्रेस प्रत्याशी से कम वोट मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा को 311 वोट मिले तो कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य को 347 वोट हासिल हुए। इस बूथ पर आठ लोगों ने नोटा का भी बटन दबाया। अब राज्यमंत्री के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को कम वोट मिलने पर लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा गर्म है। राज्यमंत्री ने कहा कि मेरे बूथ पर भाजपा का कम वोट पड़ने की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed