फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp hedhokebaj sarkar

भाजपा है धोखेबाज सरकार- चंद्रपाल सिंह

Sat, 06 Oct 2018 01:49 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 06 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
bjp hedhokebaj sarkar
sapa, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
विगत 2 अक्तूबर से चल रही लोकतंत्र बचाओ साइकिल संदेश यात्रा राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को दोपहर महरौनी पहुंची। जहां सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संदेश यात्रा का जगह जगह स्वागत किया।
विज्ञापन


नगर के एक मैरिज गार्डन में हुई सभा में राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार धोखेबाजों की सरकार है। जिसने किसानों के साथ केवल वोट लेकर और झूठी बातों का भरोसा दिलाकर किसानों को ठगा है। आज किसान खाद, बीज, डीजल, पानी, बिजली आदि की महंगाई के कारण परेशान है। उसे उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। क्षेत्र में आई भारी बारिश के चलते प्राकृतिक आपदा में भी नुकसान का सही सर्वे नही हुआ है। जिससे किसानों को कोई मुआवजा या राहत नही दीं मिल रही है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने नगर के टीकमगढ ़रोड स्थित सपा नेता बृजेंद्र सिंह यादव के निवास पर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


वहीं, सपा नेता देवेंद्र जैन लौडुआ के आवास पर ग्रामीण अंचलों से आए कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। इसके बाद नगर के बानपुर चौराहा, गांधी चौक बाजार, मुख्य बाजार, इंदिरा चौराहा होते हुए मड़ावरा रोड स्थित कार्यक्रम पहुंची थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, चंद्रप्रकाश मिश्रा, गीता मिश्रा, मेनका गंधर्व, बाल किशन, निशांत जैन गुडडू, रमेश खटीक, मनोज, विधान सभा अध्यक्ष महरौनी गिन्नी राजा, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, रूप सिंह यादव भूरे, ममता यादव, नगर अध्यक्ष प्रदीप साहू, बृषभान सिह यादव, बृजेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र जैन, हरभजन साहू, सुदेश पटेल, चंद्र प्रकाश पटेल, अरविंद यादव, ब्लाक प्रमुख चिरगांव राम नरेश यादव आदि मौजूद रहे। संचालन सरफराज अली एडवोकेट ने किया व आभार रमेश खटीक ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed