फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bjp goverment trait citizens

भाजपा सरकार ने जनता को दिया सिर्फ धोखा-तिलक यादव

Thu, 09 Sep 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
bjp goverment trait citizens
samajwadi party logo.jpeg - फोटो : samajwadi party logo.jpeg
ललितपुर। योग गुरू अजय कुमार पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मानसिक और शारीरिक रूप से दुरुस्त बनाएं रखने के लिए समाजवादी योग संदेश यात्रा निकाली गई है। इसमें निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि एकजुट होकर सपा को मजबूत करें।
विज्ञापन

बुधवार को स्थानीय चंद्रशेखर आजाद उद्यान पार्क (कंपनी बाग) में मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को योग कराया गया। उधर, तालबेहट में भी शिविर का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि सरकार ने जनता के लिए कोई नई योजना का संचालन नहीं किया। बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। आज घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर मंहगा हो गया, पेट्रोल डीजल के दामों में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता को सपा से काफी उम्मीदें हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारधारा है कि वह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर उसका लाभ उन्हें शत-प्रतिशत पहुंचाए। इस मौके पर फूलसिंह, अन्नू अड़जरिया, जितेंद्र सिंह जीतू, राजेश झोजिया, जगदीश कंचन, मानसिंह खैरा, प्रदीप, अमर सिंह भैरा, विजय शिक्षक, धर्मेंद्र कुशवाहा, शेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुशवाहा, मक्खन कुशवाहा, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed