फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP expressed grief over the brutal killing of pilgrims in Jammu

Lalitpur News: भाजपा ने जम्मू में तीर्थ यात्रियों की नृशंस हत्या पर जताया शोक

Tue, 11 Jun 2024 03:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
BJP expressed grief over the brutal killing of pilgrims in Jammu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर में तीर्थ यात्रियों की नृशंस हत्या पर शोक प्रकट किया। वक्ताओं ने कहा कि निरीह यात्रियों पर हमला कर आतंकवादी भय पैदा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देगी।
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि आतंकवादी कायर और शैतान हैं, जिनके लिए नियम कायदे कुछ नहीं हैं, बल्कि वे अपने आका पाकिस्तान की शह पर भारत में आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं। यदि उनमें साहस हो तो वह सीना तान कर सामने से वार करें, तो उन्हें हमारी सेना की ताकत का अंदाजा हो जाएगा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि कश्मीर में हालात ठीक हो रहे हैं तो पाकिस्तान परस्त ताकतें लगातार विद्वेष फैला रही हैं। अब तो सरकार को फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सीमा पार आतंकवादियों को समूल नष्ट कर देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू कश्मीर सरकार से भी यात्रियों को और बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, गंधर्व सिंह लोधी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना लाल जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीराम निरंजन, क्षेत्रीय सदस्य धर्मेन्द्र गोस्वामी, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, बब्बू राजा बुन्देला, बंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव भैया, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed