फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bizrotha jhakhlon, railway third line

बिजरौठा से जाखलौन तक मार्च तक पूरा हो जाएगा तीसरी रेल लाइन का काम

Sat, 09 Oct 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
bizrotha jhakhlon, railway third line
तीसरी लाइन पर काम करती जेसीवी मशीन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ललितपुर क्षेत्र में तीसरी रेल लाइन का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे स्टेशन पर नेहरू नगर की ओर भी सड़क की खुदाई व स्लीपर लाने का काम भी शुरू हो गया है। रेलवे द्वारा बिजरौठा से ललितपुर और ललितपुर से जाखलौन के मध्य मार्च माह तक तीसरी लाइन का काम पूरा करके ट्रेनों का संचालन भी शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा झांसी से बबीना के मध्य तो तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। अब रेलवे द्वारा बबीना से बिजरौठा, बिजरौठा से ललितपुर, ललितपुर से जाखलौन और जाखलौन से बीना के मध्य तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए चार सेक्शन में बांटकर काम किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे ने क हा कि बिजरौठा से ललितपुर और ललितपुर से जाखलौन के मध्य अगले वर्ष 2022 मार्च तक तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का काम पूरा कर दिया जाएगा। वहीं, बिजरौठा से ललितपुर रेलवे स्टेशन के मध्य सिद्घन पुल के पास तक तो रेल पटरियां बिछाने का अधिकांश काम भी पूरा हो चुका है। जबकि, सिद्घन के पास पुल का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है, जो चौथी रेलवे लाइन के अनुसार ही बनाया गया है। वहीं, अब सिद्घन रेलवे पुल से ललितपुर रेलवे स्टेशन के मध्य भी तीसरी लाइन बिछाने के लिए स्लीपर भी मंगा लिए गए हैं और जल्द ही रेल पटरियां बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, रेलवे स्टेशन पर नेहरूनगर की ओर भी रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीनों से खुदाई का शुुरू कर दी है। इसके लिए नेहरूनगर की ओर जाने वाली सड़क का कुछ हिस्सा भी इसमें शामिल रहेगा। रेलवे द्वारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर तीसरी मेल लाइन के साथ ही एक लूप लाइन भी बिछाई जाएगी, जिससे भविष्य में अतिरिक्त मालगाड़ियां या अन्य ट्रेनों को तीसरी लाइन से संचालित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इन लाइनों पर ट्रेनों को रोका जा सकेगा। जिससे ओवरलोड की स्थिति से निपटा जा सकेगा। इसके साथ ही ललितपुर से जाखलौन के मध्य भी तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है और यहां भी यह रेलवे ट्रैक बिछाने का काम मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रकार बिजरौठा से जाखलौन तक 46 किलोमीटर के सेक्शन में पांच माह बाद तीसरी रेल लाइन तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरूनगर की ओर बनेगा नया प्लेटफार्म
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर जहां तीसरी रेल लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है, इसके साथ ही यहां नेहरूनगर की ओर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त प्लेटफार्म भी बनाया जाएगा। जबकि रेलवे स्टेशन पर टिकट घर के सामने बनाए जा रहे नए स्टेशन भवन के सामने पुराने मालगोदाम की रेल पटरियों को उखाड़कर प्लेटफार्म संख्या एक का चौड़ीकरण भी किया जाएगा।

बिजरौठा से ललितपुर और जाखलौन के मध्य तीसरी रेलवे लाइन का काम तेजी से किया जा रहा है, जिसका कार्य मार्च 2022 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed