{"_id":"661c51fc31de29f46c0b4254","slug":"birth-anniversary-celebrated-with-pomp-even-in-rural-areas-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-113292-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ग्रामीण क्षेत्र में भी धूमधाम से मनाई गई जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ग्रामीण क्षेत्र में भी धूमधाम से मनाई गई जयंती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महरौनी-मड़ावरा-पाली-बार। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ गोष्ठी आयोजित की गईं।
महरौनी में भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर संविधान बनाया। इस दौरान आनंद राय, सौरभ झा, दिनेश विदुआ, राजकुमार राधे आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नैनवारा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आजाद सिंह चौहान, प्रखर खरे, रोहित सिंह, शरद सेन मौजूद रहे। बानपुर स्थित रविदास धर्मशाला में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बानपुर डाॅ आशीष रावत, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, आमिर खान मंसूरी आदि मौजूद रहे।
मड़ावरा प्रतिनिधि के अनुसार शोभायात्रा ग्राम रनगांव से प्रारंभ होकर गिरार तिराहा, डाक बंगला, बस स्टैंड, बेरियर चौराहा, थाना परिसर से होते हुए पुराना बाजार, मोती महाराज मंदिर आदि स्थानों से वापस रविदास मंदिर पहुंची। लखनलाल, शीलचंद, टीकाराम, गज्जूराम, रामदास आदि मौजूद रहे।
बार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गोष्ठी हुई। इस दौरान अरिमर्दन सिंह राजपूत, दयाराम अहिरवार पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा, शेर सिंह यादव प्रधान टोड़ी, हरीराम अहिरवार मौजूद रहे। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार श्री हनुमानजी टौरिया मंदिर मेला मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर मेला मैदान पर संपन्न हुई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे, हरकिशन झा, प्रकाश अहिरवार, नीरज अहिरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
पाली प्रतिनिधि के अनुसार जिला परिषद इंटर कॉलेज से शुरू हुई शोभायात्रा बस स्टैंड के पास संपन्न हुई। वक्ताओं उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी, डॉ. रमन भाष्कर, रानू दुबे, खुशहाल चंद्र मौजूद रहे। बालाबेहट में भी धूमधाम से जयंती मनाई गई। रामस्नेही मोहल्ला में युवा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत पर झूमते नजर आए। ग्राम प्रधान दौलत राम साहू, सुमित कटारे, हीरालाल पाल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
आप ने भी मनाई जयंती
ललितपुर। आम आदमी पार्टी के तत्वावधान में कचहरी परिसर में डॉ. बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बुंदेलखंड अध्यक्ष विवेक जैन, जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी, जिला महासचिव अनूप ताम्रकार, रमेश झा आदि मौजूद रहे। संवाद