{"_id":"696e7b74fef8f61260043e84","slug":"bike-rider-woman-dies-after-being-hit-by-truck-near-bangaria-overbridge-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150127-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बंगरिया ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बंगरिया ओवरब्रिज के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
एमपी के रहली गांव स्थित मायके से भाई और भतीजे के साथ बाइक से लौट रही थी
हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली/ललितपुर। झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम बंगरिया में बन रहे ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर सोमवार को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मायके से अपने भाई-भतीजे के साथ ससुराल लौट रही शशि की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया।
काेतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी निवासी 50 वर्षीय शशि पत्नी ग्यानी कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश स्थित अपने मायके रहली गांव गई थी। सोमवार को वह अपने भाई विनोद व भतीजे रामकिशन के साथ बाइक पर बैठकर ससुराल लौट रही थी। अभी वे थाना पाली क्षेत्र के ग्राम बंगरिया में एनएच-44 पर निर्मित हो रहे ओवरब्रिज के सर्विस रोड पर पहुंचे थे। तभी एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी शशि सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहे भाई विनोद और भतीजा रामकिशन दूसरी ओर गिर पड़े। इससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर बंगरिया पेट्रोल पंप के पास उसे पकड़ लिया। सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लोगों ने लगाया जाम, पुलिस ने कुछ देर में खुलवाया
बंगरिया के पास एनएच-44 पर बन रहे ओवरब्रिज के बगल में बनाए गए सर्विस रोड पर हादसों की आशंका बनी रहती है। यहां कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। गांव के लोग इस सर्विस रोड के सुधार को लेकर कई बार मांग भी कर चुके हैं। सोमवार को हादसे में महिला की मौत होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया। कुछ ही देर में जाम खुलवा दिया।