फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike rider dies in truck collision, two injured

Lalitpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Fri, 23 Dec 2022 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in truck collision, two injured
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमरिया के पास ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम डोंगराखुर्द निवासी दीपक (22) बीते रोज बृहस्पतिवार को दोपहर में ग्राम बेटना में अपनी ससुराल ग्राम बेटना में तेरहवीं में शामिल होने के लिए दो साथियों गांव के ही राघवेंद्र (21) व ग्यासी (25) के साथ बाइक से गया था। लौटते समय शाम को लगभग साढ़े सात बजे जब उनकी बाइक ग्राम उमरिया के पास ही पहुंची थी कि तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बिरधा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं थाना नाराहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक को भी बरामद कर लिया है। मृतक के चाचा छोटेलाल प्रजापति ने बताया कि उसका भतीजा दीपक की दो बेटियां हैं, जबकि वह दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed