फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike raider died accident

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Fri, 02 Apr 2021 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
bike raider died accident
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी राजघाट के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना बालाबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पथराई निवासी नन्नेराजा उर्फ छोटेराजा (50) पुत्र हनुमत सिंह अपने एक साथी व उसकी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में थाना जखौरा के ग्राम मैलार गए थे। जहां से रात आठ बजे वापस घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शहर कोतवाली की चौकी राजघाट क्षेत्र अंतर्गत थनवारा तिगैला के पास सामने से आ रहे चार पहिया सवारी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद बाइक चालक नन्नेराजा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार घायल जगभान व उसकी पत्नी मायादेवी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक नन्नेराजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे राजूराजा ने बताया कि चाचा खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वह तीन भाइयों में छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed