{"_id":"6a4585f57c3882820c03d5bb","slug":"bijori-road-in-dilapidated-condition-for-two-decades-making-safe-travel-difficult-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-158944-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो दशक से खस्ताहाल पड़ी बिजौरी सड़क, सुरक्षित आवागमन तक दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो दशक से खस्ताहाल पड़ी बिजौरी सड़क, सुरक्षित आवागमन तक दुश्वार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत भारौन के मजरा बिजौरी की सड़क दो दशक से खस्ताहाल पड़ी हुई है। मरम्मत न होने से जगह-जगह टूट तक गई है। कहीं आधी तो कहीं पूरी सड़क कच्चे मार्ग में तब्दील हो गई है। यही नहीं तीन किलोमीटर के मार्ग में पांच पुलियां क्षतिग्रस्त पड़ी हुई हैं। इससे मार्ग में चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहनों से तक सुरक्षित चलना मुश्किल हो गया है। इसके बाद भी जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं।
ग्राम बिजौरी के तीन किलोमीटर मार्ग में लगभग 20 वर्ष पहले सड़क का निर्माण किया गया था। मंडी समिति द्वारा निर्माण कार्य किया गया था। शुरूआत में आवागमन सुगम हो गया था। लेकिन, निर्माण से अब तक सड़क का नवीनीकरण तो दूर मरम्मत कार्य तक नहीं किया गया है। इससे सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें कई जगह क्षतिग्रस्त होने से दस फिट की रोड महज दो से तीन फिट तक ही रह गई है। इसमें गिट्टी ही गिट्टी नजर आ रही है। मार्ग में चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन की निकासी तक मुश्किल हो रही है। वहीं बारिश में रास्ता कई जगह जलमग्न हो जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। समस्या से लगभग एक हजार से अधिक आबादी जूझ रही है।
-- -
-- -
फोटो- 20
कैप्सन- रामसिंह
गांव में लगभग 20 वर्ष पहले सड़क का निर्माण किया गया था, तब से अब तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। इससे सुरक्षित निकलना तक मुश्किल हो गया है।
- रामसिंह
-- -
फोटो- 21
कैप्सन- सीताराम
बीते वर्ष एक ट्रेक्टर पुलिया के नीचे गिर गया था। बाइक सवार भी आएदिन अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
- सीताराम
-- -
सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों को पत्र दिया है। इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब जुलाई माह में अनशन करेंगे।
- देवी सहरिया, प्रधान, ग्राम पंचायत, भारौन